फोन 8 जीबी+128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी+256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है। आइए इस फोन का रिव्यू जानते हैं....
फोन की डिजाइन में Galaxy Z Flip 3 के मुकाबले ज्यादा बदलाव नहीं हैं। नए फोन के साथ अपग्रेडेड कैमरा और अपग्रेडेड परफॉर्मेंस मिलती है।
फोन बोरा पर्पल, ग्रेफाइट और पिंक गोल्ड कलर में मिलता है। फोन में बैक पैनल ग्लास का है और मैट फिनिश के साथ आता है।
फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, इसकी ब्राइटनेस 900 निट्स है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस का प्रोटेक्शन मिलता है।
फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 के साथ सैमसंग का ONE UI 4.1.1 मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।
फोन में 12 मेगापिक्स प्राइमरी और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस मिलता है। फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
फोन में 3700mAh की बैटरी और 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ वायरलेस चार्जिंग भी है। फोन को वॉटरप्रूफ के लिए IPX8 की रेटिंग मिली है।
OnePlus Nord 2T 5G Review