फोन के 12+256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,54,999 रुपये और 12+512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,64,999 रुपये है। आइए रिव्यू जानतें हैं...
फोन को तीन कलर फैंटम ब्लैक, ग्रे और beige में खरीदा जा सकेगा। फोन की डिजाइन पहले जैसी है लेकिन फोन को हल्का बनाया गया है। इसका वजन 263 ग्राम है।
फोन में 7.6 इंच की प्राइमरी और 6.2 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले मिलती है, जो डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है। डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस की प्रोटेक्शन है।
फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन की परफॉर्मेंस अच्छी है। हेवी इस्तेमाल के दौरान भी फोन गर्म नहीं होता है।
Samsung Galaxy Z Fold 4 दुनिया का पहला फोन है जिसे Android 12L के साथ पेश किया गया है।
फोन में आप विंडोज की तरह किसी एप को पिन टू टास्कबार भी कर सकते हैं। आप एक साथ आठ एप्स को पिन कर सकते हैं।
फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और 30x स्पेस जूम का सपोर्ट मिलता है।
दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में दो कैमरे हैं जिनमें से एक 10 मेगापिक्सल का और दूसरा 4 मेगापिक्सल का है।
फोन की बैटरी लाइफ अच्छी है। रिव्यू के दौरान हम करीब 14-15 घंटे तक लगातार एचडी वीडियो देखने में सफल रहे। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।
Inbase Urban Fit S Review