प्राइवेसी के लिए ऐसे करें App Hide

अमर उजाला

Sun, 20 November 2022

Image Credit : iStock

हमारे स्मार्टफोन में ऐसे कई एप होते हैं जो ढेर सारा पर्सनल डाटा स्टोर करते हैं। ऐसे में प्राइवेसी के लिए आप इन एप को हाइड भी कर सकते हैं। 

Image Credit : iStock

गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कई एप हैं जो डाटा को हाइड करने के लिए उपयोग किए जाते हैं, लेकिन हम आपको फोन के ही एप के बारे में बताएंगे।

Image Credit : iStock

एप को हाइड करने के लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाना है और यहां से प्राइवेसी फीचर्स को टैप करना है। 

Image Credit : अमर उजाला

अब यहां आपको कई तरह के ऑप्शन दिख जाएंगे, आपको एप हाइड पर टैप करना है।

Image Credit : अमर उजाला
इसके बाद आपसे पासवर्ड पूछा जाएगा। यदि आपने पहले से पासवर्ड नहीं लगाया है तो नया पासवर्ड लगाकर इसे एनेबल करें। 
Image Credit : अमर उजाला

अब आपकी स्क्रीन पर सभी मौजूदा एप की लिस्ट ओपन हो जाएगी। जिस भी एप को आप हाइड करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें और एक्सेस कोड डालकर प्रोसेस को पूरा करें। 

Image Credit : अमर उजाला

हाइड एप देखने के लिए आप दिए गए एक्सेस कोड को फोन में डायल करें, एप आपको दिख जाएगा। 

Image Credit : अमर उजाला

क्या है WhatsApp Community फीचर्स

अमर उजाला
Read Now