अमर उजाला
Sat, 12 November 2022
मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप (WhatsApp) ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर कम्युनिटी फीचर को रोलआउट किया है।
WhatsApp Community फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप सभी ग्रुप को एक ही कम्युनिटी के अंदर रख सकेंगे।
व्हाट्सएप कम्युनिटी फीचर के जरिए पोल किया जा सकेगा और वन टैप वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
व्हाट्सएप कम्युनिटी में वीडियो कॉलिंग में किसी ग्रुप में एक साथ 32 लोग शामिल हो सकेंगे।
यानी एक कम्युनिटी ऑफिस की बनाई जा सकती है, जिसमें ऑफिस से संबंधित सभी ग्रुप होंगे। वहीं एक कम्युनिटी में पड़ोसी और इसी तरह के अन्य ग्रुप को शामिल किया जा सकता है।
2 घंटे तक क्यों ठप रहा Whatsapp