WhatsApp में आया शॉर्ट वीडियो का फीचर इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक नया फीचर जारी किया है। WhatsApp ने शॉर्ट वीडियो मैसेज का फीचर रिलीज किया है यानी अब आप किसी मैसेज का रिप्लाई वीडियो से भी कर सकेंगे। पहले रिप्लाई के लिए टेक्स्ट और ऑडियो का ऑप्शन आता था। अब 60 सेकेंड के वीडियो से रिप्लाई कर पाएंगे। WhatsApp ने कहा है कि यह शॉर्ट वीडियो रिप्लाई मैसेज भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा। WhatsApp के इस फीचर को धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। जल्द ही इसे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। डिफॉल्ट रूप से वीडियो मैसेज में ऑडियो म्यूट रहेगा, लेकिन आप अपनी सुविधानुसार इसे ऑन कर सकते हैं। TECH