पार्ट टाइम जॉब स्कैम में युवक ने गंवाए 57.75 लाख

अमर उजाला

Fri, 27 December 2024

Image Credit : अमर उजाला

इलेक्ट्रिकल पोल्स इंडस्ट्री से जुड़े 27 वर्षीय एक बिजनेसमैन के साथ पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 57.75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। 

Image Credit : अमर उजाला

साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Image Credit : FREEPIK

यह ठगी 16 अगस्त से शुरू हुई, जब पीड़ित को टेलीग्राम पर एक महिला अंसुया का मैसेज मिला। 

Image Credit : FREEPIK

उसने एक पार्ट-टाइम जॉब के बारे में बताया, जिसमें दिन में केवल तीन घंटे ऑनलाइन काम करके 4,650 रुपये कमाने का वादा किया गया।

Image Credit : freepik

दो दिन बाद एक अन्य महिला अभिनया ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को 'मैंगो फैशन' नामक कंपनी से जुड़ा बताया। 

Image Credit : freepik

उसने बिजनेसमैन को कंपनी के प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करने के लिए कहा, जिसके बाद उनके डिजिटल वॉलेट में 10,000 रुपये का बोनस क्रेडिट किया गया।

Image Credit : FREEPIK

डिजिटल वॉलेट में लगातार बढ़ते बैलेंस को देखकर पीड़ित को लगा कि यह शानदार मौका है। 

Image Credit : amar ujala

अभिनया ने उन्हें मैंगो फैशन में निवेश करने के लिए प्रेरित किया, जिससे अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। 

Image Credit : FREEPIK

इसके बाद पीड़ित ने 11 अलग-अलग बैंक खातों में कुल 58.06 लाख रुपये ट्रांसफर किए। उनके डिजिटल वॉलेट में 76 लाख रुपये (लाभ सहित) दिखने लगे।

Image Credit : अमर उजाला

जब पीड़ित ने इस रकम को निकालने की कोशिश की, तो वे केवल दो छोटे ट्रांजेक्शन में 30,858 रुपये ही निकाल पाए। 

Image Credit : अमर उजाला

सतर्कता और बचाव के सुझाव

पार्ट-टाइम जॉब स्कैम तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में किसी भी जॉब ऑफर को स्वीकार करने से पहले उसकी वैधता की पुष्टि करें।

Image Credit : अमर उजाला

असली कंपनियां अग्रिम पैसे या निवेश की मांग नहीं करती हैं। किसी भी तरह के भुगतान की मांग को संदेह की नजर से देखें।

Image Credit : FREEPIK

Instagram या Youtube, कहां होती है सबसे ज्यादा कमाई

अमर उजाला
Read Now