आईओएस 18 अपडेट में मिलेंगे मैसेज करने के पांच तरीके! आईओएस 18 अपडेट में कई सारे फीचर्स मिलने वाले हैं। इस अपडेट में मैसेज करने के नए तरीके भी शामिल हैं। आईओएस 18 अपडेट में मैसेज करने के नए तरीकों से यूजर्स का अनुभव पूरी तरह से बदल जाएगा। आगे जानिए डिटेल। सैटेलाइट मैसेज फीचर का इस्तेमाल करने के लिए वाईफाई और फोन नेटवर्क की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल यह फीचर आईफोन 14 में मिलता है। नए अपडेट में आरसीएस इंटीग्रेशन का फीचर मिलता है। आरसीएस यानी रिच कम्यूनिकेशन सर्विस के जरिए हाई ऑडियो और टेक्स्ट की सुविधा मिलती है। आईओएस 18 अपडेट में यूजर्स को शेड्यूल मैसेज करने का फीचर मिलेगा। इस अपडेट में मैसेज 14 दिनों के लिए शेड्यूल किया जा सकेगा। आईओएस 18 अपडेट में एक शानदार राइटिंग टूल मिल सकता है। यह टूल मैसेज की गलतियों के साथ उसमें सुधार करने का काम करेगा। आईओएस 18 अपडेट में मैसेज एप में नोटिफिकेशन्स को समराइज करने का विकल्प मिलेगा। इसकी जानकारी आईफोन के लॉक स्क्रीन पर नजर आएगी। Tech