अमर उजाला
Wed, 20 November 2024
WhatsApp को हाल ही में गूगल ने बेस्ट मल्टी डिवाइस 2024 का अवार्ड दिया है।
WhatsApp आज पूरी दुनिया में इस्तेमाल हो रहा है और करीब 2 अरब से भी अधिक लोग इसे इस्तेमाल कर रहे हैं।
आप भी WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे होंगे, लेकिन हम आपसे पांच नए फीचर्स के बारे में पूछें तो शायद नहीं बता पाएंगे।
WhatsApp में अब आप वीडियो कॉल के दौरान कई सारे फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वीडियो कॉल के दौरान कस्टम बैकग्राउंड और स्टीकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
पहले सिर्फ डिसएपियरिंग मैसेज ही होते थे लेकिन अब वॉयस मैसेज भी एक बार सुन लेने के बाद गायब हो जाएंगे।
अब आप किसी मैसेज को ड्राफ्ट यानी भेजने से पहले सेव करके रख सकते हैं और बाद में अपने हिसाब से भेज सकते हैं।
अब आप चैटिंग एक लिस्ट बना सकते हैं जिसमें आप दोस्तों, ऑफिस और फैमिली के लिए अलग-अलग लिस्ट बना सकते हैं।
अब आप सीधे व्हाट्सएप पर नंबर सेव कर सकते हैं जो कि फोन के खो जाने के बाद भी रीस्टोर हो जाएंगे। ये नंबर फोन में सेव नहीं होंगे।
अब आप किसी के स्टेटस को लाइक कर सकते हैं और किसी को अपने स्टेटस में टैग भी कर सकते हैं।
गूगल पर इन चीजों को सर्च करने पर हो सकती है जेल