Airtel ने लॉन्च किया 35 दिनों वाला प्लान, साथ में अनलिमिटेड 5G Airtel के इस प्लान के साथ डाटा और कॉलिंग भी मिल रही है। 35 दिनों की वैधता के साथ आने वाला यह Airtel का पहला प्री-पेड प्लान है। Airtel ने अपने इस प्लान को खासतौर पर उनके लिए लॉन्च किया है जो कम कीमत में लंबी वैधता चाहते हैं। प्लान की कीमत 289 रुपये है। Airtel के इस प्लान में 35 दिनों की वैधता और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। एयरटेल के इस प्लान में डाटा कुल 4 जीबी ही मिलता है। इस प्लान में 300 एसएमएस भी मिलते हैं। इसमें Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मिलता है। Airtel के पास 199 रुपये का भी एक प्लान है। इस प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा Airtel के इस प्लान में कुल 3 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलते हैं। Airtel के 289 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलेगा, जबकि 199 रुपये वाले प्लान के साथ यह नहीं मिलेगा। टेक