एपल ने वॉचओएस 11 के लिए जारी किया सेकेंड पब्लिक बीटा मशहूर टेक कंपनी एपल के नए अपडेट का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में एपल ने वॉचओएस 11 के लिए सेकेंड पब्लिक बीटा रोलआउट कर दिया है। वॉचओएस 11 के लिए सेकेंड पब्लिक बीटा में यूजर्स को काफी खास हेल्थ अपडेट्स मिले हैं। एपल ने नए अपडेट में यूजर इंटरफेस के साथ-साथ वॉच की कुल क्षमता भी बेहतर की है। नए अपडेट के हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल समेत काफी कुछ मिला है। एपल ने यूजर्स को पहले से बेहतर एक्टिविटी ट्रैक करने की सुविधा प्रदान की है, साथ ही कई कस्टमाइज के विकल्प भी दिए हैं। नए अपडेट की सहायता से यूजर्स अपनी फिटनेस के लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। इसमें रनिंग, स्वीमिंग और साइक्लिंग जैसी एक्टिविटी शामिल है। इस अपडेट को लेने के लिए आईफोन में आईओएस 18 को अपडेट करें, इसके बाद एपल बीटा सॉफ्टवेयर वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद आईफोन में वॉचएप को खोलें, फिर जनरल में जाकर नए बीटा सॉफ्टवेयर को अपडेट करें। Tech