अमर उजाला
Fri, 10 January 2025
एयरटेल के पास 181 रुपये का एक प्लान है जिसमें 39 दिनों के लिए कुल 15 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम का भी एक्सेस मिलता है।
एयरटेल का दूसरा डाटा प्लान 211 रुपये है जिसमें 30 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान रोज 1 जीबी डाटा के साथ आता है।
तीसरा प्लान 361 रुपये का है। एयरटेल के इस प्लान में 50 जीबी डाटा मिलता है और 30 दिनों की वैधता मिलती है।
जियो के पास एक 219 रुपये का डाटा प्लान है जिसमें 30 दिनों के लिए 30 जीबी डाटा मिलता है। आप चाहें तो एक दिन में ही पूरा डाटा खत्म कर सकते हैं
जियो का दूसरा प्लान 289 रुपये का है जिसमें 30 दिनों के लिए 40 जीबी डाटा मिलता है।
जियो के 359 रुपये वाले प्लान में कुल 50 जीबी डाटा मिलता है और इसकी वैधता भी 30 दिनों की है।
रिचार्ज करने से पहले जान लें कि ये सभी प्लान सिर्फ डाटा वाले हैं यानी इनमें कॉलिंग या कोई अन्य सुविधा नहीं मिलेगी।
क्या बजट 2025 में आयकर से जुड़ा बड़ा एलान होगा?