अमर उजाला
Sat, 27 January 2024
साइबर ठगों ने लोगों को ठगने के लिए WhatsApp के ही एक फीचर का फायदा उठाना शुरू कर दिया है।
आपके लिए इस ठगी के तरीके के बारे में जानना बहुत जरूरी है, नहीं तो आप भी इसके शिकार हो सकते हैं।
WhatsApp ने कुछ दिन पहले ही स्क्रीन शेयर फीचर लॉन्च किया है जो कि जूम, गूगल मीट और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के जैसा ही है।
स्क्रीन शेयर के जरिए लैपटॉप या फोन की स्क्रीन को किसी अन्य के साथ शेयर किया जा सकता है जिसके बाद वह आपके लैपटॉप पर हो रही एक-एक गतिविधि पर नजर रख सकता है।
इस फीचर की मदद से साइबर ठग लोगों के सिस्टम को अपने कब्जे में ले रहे हैं और फिर उनके साथ ठगी कर रहे हैं।
WhatsApp स्क्रीन शेयर स्कैम में यूजर्स केवाईसी या किसी जरूर काम को लेकर लोगों को गुमराह करते हैं और फिर वीडियो कॉल करते हैं
कॉलिंग के बाद ये स्क्रीन शेयर करने के लिए कहते हैं और स्क्रीन शेयर होते ही वे आपके मैसेज पढ़ सकते हैं और आपके फोन की सारी चीजें देख सकते हैं।
सबसे बड़ी हैकिंग, 26 अरब यूजर्स का डाटा लीक