अमर उजाला
Wed, 6 November 2024
UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) आज सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम हो गया है।
UPI के लोकप्रिय होने का बड़ा कारण यह है कि यह सुपरफास्ट है। पेमेंट के लिए आपको इंतजार नहीं करना है।
लेकिन जो भी चीज अधिक लोकप्रिय होती है उसके नाम पर स्कैम होने लगता है। UPI के नाम पर भी हो रहा है।
UPI रिफंड स्कैम एक बहुत बड़े स्कैम के रूप में सामने आया है।
आप मैसेज चेक कर लीजिए। आपके पास असली जैसा मैसेज भी आता है कि आपके खाते में इतने पैसे जमा किए गए हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।
स्कैमर्स अपने नंबर से आपको ठीक वैसा ही मैसेज भेजते हैं जैसा कि बैंक भेजता है। ऐसे में लोग इस स्कैम के शिकार हो जाते हैं।
UPI के इस स्कैम से बचने का एक ही रास्ता है कि यदि कोई आपसे कहता है कि मैंने गलती से पैसे भेजे दिए हैं तो अपने अकाउंट को चेक करें।
इसके अलावा पेमेंट हिस्ट्री भी चेक करें और उसके बाद ही सोच-समझकर पैसे रिफंड करें, अन्यथा आपका खाता खाली हो सकता है।
दुनिया के 10 सबसे खराब पासवर्ड, रट चुके हैं हैकर्स