अमर उजाला
Tue, 10 March 2026
महिलाओं की प्राइवेसी सुरक्षित रखने के लिए नई खास मोबाइल सर्विस।
BSNL ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर Kavach Number सेवा शुरू की है। इसका उद्देश्य महिलाओं की पहचान और मोबाइल नंबर की सुरक्षा करना है।
Kavach Number एक 10 अंकों का अस्थायी नंबर होता है। यह आपके असली मोबाइल नंबर से लिंक रहता है।
अगर आप किसी के साथ अपना असली नंबर साझा नहीं करना चाहते, तो उसकी जगह Kavach Number शेयर कर सकते हैं।
इस नंबर पर रिचार्ज करवाने से आपके असली नंबर पर रिचार्ज हो जाएगा। लेकिन इस नंबर पर कॉल या मैसेज नहीं किया जा सकता।
यह सेवा खासतौर पर उन स्थितियों के लिए है, जहां महिलाओं को अनजान लोगों के साथ नंबर शेयर करना पड़ता है।
Kavach Number को BSNL एप या वेबसाइट से एक्टिवेट नहीं किया जा सकता।
अपने BSNL नंबर से कस्टमर केयर पर कॉल करें और अधिकारी से Kavach Number एक्टिवेट करने का अनुरोध करें।
कस्टमर केयर अधिकारी आपसे सर्विस एरिया और पिन कोड जैसी जानकारी मांग सकता है।
Budget 2026: साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्षेत्र के लिए 6 बड़े एलान