अमर उजाला
Tue, 18 March 2025
निजी कंपनियों ने जुलाई 2024 में अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।
जिसके बाद लाखों टेलीकॉम यूजर्स ने जियो और एयरटेल का साथ छोड़कर BSNL का रुख कर लिया था।
BSNL ने सिर्फ दो से तीन महीने में करीब 50 लाख यूजर्स अपने साथ जोड़ लिए थे।
लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सरकारी कंपनी मौके पर चौका मारने से चूक गई।
दिसंबर 2024 में सरकारी कंपनी को लाखों ग्राहकों का घाटा होने की खबर सामने आई है।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 3,16,599 लाख ग्राहक खो दिए।
वहीं MTNL के भी 8,96,988 वायरलेस सब्सक्राइबर कम हो गए।
देश में रिलायंस जियो के 47.65 करोड़, एयरटेल के 28.93 करोड़ और वोडाफोन आइडिया के 12.63 करोड़ ग्राहक हैं।
फोटो, वीडियो और वॉयस ओवर के लिए 5 बेहतरीन AI टूल्स