अमर उजाला
Mon, 6 January 2025
यदि आप किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जिसमें वैलिडिटी के अलावा एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिले तो यह खबर आपके लिए है।
BSNL ने एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसमें 14 महीने की वैधता मिल रही है। इस प्लान में दो महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी है।
BSNL के इस प्लान में पहले 395 दिनों की वैधता थी लेकिन अब 425 दिनों की वैधता मिल रही है।
नए साल के मौके पर BSNL ने यह प्लान पेश किया है। इसकी जानकारी कंपनी ने सोशल मीडिया पर दी है।
BSNL के इस प्लान की कीमत 2,399 रुपये है। इसमें हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा।
इसके अलावा BSNL के इस प्लान में रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
यह प्लान उनके लिए अच्छा है जो लंबी वैधता चाहते हैं। BSNL का यह प्लान निजी कंपनियों के मुकाबले सस्ता है।
2025 में यूपीआई समेत बदल रहे कई नियम, जानें