अमर उजाला
Tue, 14 January 2025
देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है।
इस नए ऑफर के तहत, ₹2399 के रिचार्ज पर ग्राहकों को 30 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलेगी।
यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक है, जो लंबी अवधि के रिचार्ज प्लान्स को प्राथमिकता देते हैं।
BSNL के इस प्लान की कुल वैधता: 425 दिन (395 दिन + 30 दिन अतिरिक्त) है।
इसमें 850 जीबी डेटा (2 जीबी प्रतिदिन) के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
BSNL का यह प्लान रोज 100 एसएमएस के साथ आता है यानी आप रोज 100 मैसेज भेज सकते हैं।
BSNL का यह ऑफर केवल 16 जनवरी, 2025 तक के लिए वैध है यानी उसके बाद रिचार्ज कराने पर आपको एक्सट्रा वैधता नहीं मिलेगी।
ग्राहक इस प्लान का लाभ उठाने के लिए BSNL Selfcare App या BSNL की आधिकारिक वेबसाइट (bsnl.co.in) का उपयोग कर सकते हैं।
Google पर लिखें Kumbh, होगी पुष्पवर्षा