अमर उजाला
Sun, 1 February 2026
इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के तहत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 40,000 करोड़ के आवंटन का प्रस्ताव रखा गया है।
दुर्लभ खनिजों में आत्मनिर्भरता के लिए सरकार चार राज्यों- ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के साथ कॉरिडोर बना रही है। दुर्लभ खनिजों में शोध और प्रोसेसिंग के लिए राज्यों को वित्तीय और तकनीकी सहयोग देने का प्रस्ताव रखा गया है।
भारत में डेटा सेंटर लगाने वाली विदेशी क्लाउड कंपनियों को 2047 तक टैक्स में छूट मिलेगा। इससे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी बड़ी टेक कंपनियों के लिए भारत में डेटा सेंटर खोलना आसान हो जाएगा।
युवाओं में कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार 15,000 स्कूल और 500 कॉलेज में स्पेशल लैब खोलेगी। इससे स्टुडेंट्स को कम उम्र से ही डिजिटल कंटेंट क्रिएशन और क्रिएटिव टेक्नोलॉजी का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।
बजट 2026 में एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी को प्रोत्साहन देने के लिए चार प्रमुख टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं को स्थापित या अपग्रेड करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
बड़े काम का है e-PAN कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड