अमर उजाला
Wed, 19 March 2025
होटल के रूम, चेजिंग रूम या किसी अन्य जगह पर कई बार गलत इरादे से हिडन कैमरा लगा दिया जाता है।
कई बार तो लोग तो होटल रूम के सीक्रेट वीडियो या फोटो आदि को इंटरनेट या सोशल मीडिया आदि पर लीक कर देते हैं या फिरौती की मांग करते हैं।
ऐसे में बचाव के लिए जरूरी है कि आप उसके बारे में अवेयर हों। आपको पता होना चाहिए कि हिडन कैमरा कहां-कहां छिपाया जा सकता है।
हिडन कैमरे को चार्जर के अंदर भी छिपाया जा सकता है। ऐसे में होटल रूम में रुकते समय चार्जर आदि को लेकर सतर्क रहना चाहिए।
स्पाई कैमरा लगे चार्जर का लुक देखने में सामन्य चार्जर जैसा होता है।
अगर आपके रूम में पहले से चार्जर लगा मिले तो उसमें देखें की कोई लेंस जैसी चीज तो नहीं दिख रही है।
अगर शक हो तो आप चार्जर को निकाल कर ड्रावर या कपबोर्ड के अंदर रख दें।
आप अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट का यूज करके भी हिडन कैमरा ढूंढ सकते हैं।
कमरे की लाइट ऑफ कर फ्लैश लाइट जलाएं। अगर कहीं कैमरा लगा होगा तो उसकी लेंस चमकेगी।
स्मार्टफोन चार्जिंग को लेकर भ्रम और सच्चाई