अमर उजाला
Thu, 25 July 2024
हाल ही में CrowdStrike की एक गलती की वजह से अमेरिका से लेकर भारत तक के एयरपोर्ट बंद हो गए।
शॉपिंग में कैश से पेमेंट होने लगा था। एयरपोर्ट पर हाथ से लिखकर बोर्डिंग पास दिए जाने लगे थे।
बाद में कंपनी ने अपनी गलती मानी और बग को फिक्स करने के लिए एक नया अपडेट रिलीज किया।
कुछ माइक्रोसॉफ्ट विंडोज यूजर्स उस बग से अभी भी परेशान हैं और ये लोग स्कैमर्स के निशाने पर हैं।
ऐसे यूजर्स के लिए CrowdStrike ने एक चेतावनी जारी की है जिसमें कहा गया है कि कुछ लोगों पर साइबर अटैक हो सकता है।
उस आउटेज के बाद कई ऐसी वेबसाइट एक्टिव हो गई हैं जो लोगों को उनके कंप्यूटर को ठीक करने का दावा कर रही हैं।
इन वेबसाइट का दावा है कि वे ब्लू स्क्रीन डेथ की समस्या को आसानी से ठीक कर देंगे, जबकि ये फर्जी वेबसाइट हैं।
ये वेबसाइट आपके सिस्टम को भी हैक कर सकती हैं और उसे अपने कब्जे में ले सकती हैं।
एपल ने वॉचओएस 11 के लिए जारी किया सेकेंड पब्लिक बीटा