अमर उजाला
Sat, 20 January 2024
ताजा मामला तमिलनाडु का है जहां एक डॉक्टर के पास एक कुरियर कंपनी से पार्सल डिलीवरी के लिए कॉल आया और उसके बाद उसके खाते से 52 लाख रुपये निकल गए।
कुरियर कंपनी के नाम पर कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि वह एयरपोर्ट से सीबीआई की टीम से बोल रहा है।
फोन पर कहा गया कि इस पैकेट को लेकर डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।
केस को खत्म करने और पार्सल को डिलीवर करने के लिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।
डॉक्टर को लगा कि वह वास्तविक सीबीआई ऑफिसर से बात कर रहा है और उसके बाद उसने 52,10,364 रुपये RTGS के जरिए संबंधित अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।
डॉक्टर साहब खुद ही उनके जाल में फंस गए। यदि आपके पास भी इस तरह के कॉल या मैसेज आ रहे हैं तो उसका जवाब ना दें और पुलिस में शिकायत करें।
भारत में खूब हो रहे ये 5 स्कैम, हमेशा रहें अलर्ट