AI से कोडिंग की नौकरियों में आएगा बड़ा बदलाव

अमर उजाला

Tue, 5 August 2025

Image Credit : अमर उजाला

आज AI टूल्स कोडिंग और कंटेंट क्रिएशन से लेकर कई तरह के काम आसान बना रहे हैं।

Image Credit : अमर उजाला

अब xAI के CEO एलन मस्क ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के चलते कोडिंग से जुड़ी नौकरियों में जल्द ही बड़ा बदलाव आएगा।

Image Credit : amarujala.com

उनके अनुसार, निकट भविष्य में कोडिंग एक गंभीर पेशा न रहकर पेंटिंग की तरह एक क्रिएटिव और मनोरंजक गतिविधि बन सकती है।

Image Credit : अमर उजाला

मस्क ने कहा कि अब पोर्ट्रेट पेंट करवाने के बजाए एक सेल्फी से काम चल जाता है। उसी तरह पहले कोडिंग में भारी मेहनत लगती थी, अब AI टूल्स की मदद से यह आसान हो गया है।

Image Credit : Meta AI

मस्क ने कहा जैसे लोग अभी सिर्फ शौक के लिए पेंटिंग सीखते हैं, उसी तरह एक समय आएगा जब लोग कोडिंग शौक के लिए सीखेंगे।

Image Credit : Meta AI

मस्क के मुताबिक, इसके लिए तकनीकी समझ की कम बल्कि रचनात्मकता की अधिक आवश्यकता होगी।

Image Credit : AI

गूगल सुन रहा है आपकी सारी बातें! बचना है तो बंद करें ये सेटिंग

AI
Read Now