अमर उजाला
Sun, 2 April 2023
तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े सोशल मीडिया डाटा लीक का भंडाफोड़ किया है
साइबर पुलिस के मुताबिक इस डाटा लीक में सरकारी और गैर-सरकारी के करीब 66.9 करोड़ अकाउंट का डाटा चोरी हुआ है
इसमें 2.55 लाख सेना के अधिकारियों का भी डाटा शामिल है। इस डाटा लीक को देश का सबसे बड़ा डाटा लीक कहा जा रहा है
इस मामले में सात लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। ये लोग 140 अलग-अलग कैटेगरी में डाटा बेच रहे थे। सभी आरोपी नोएडा के एक कॉल सेंटर के जरिए डाटा इकट्ठा कर रहे थे
डाटा लीक में 1.2 करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स और 17 लाख फेसबुक यूजर्स का डाटा शामिल है। सेना के जवानों के डाटा में उनकी मौजूदा रैंक, ई-मेल आईडी, पोस्टिंग की जगह आदि शामिल हैं
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने 50,000 लोगों के डाटा को महज 2,000 रुपये में बेचा है। इन डाटा का इस्तेमाल सेना की जासूसी के लिए किया जा सकता है
AI चैटटूल से चैटिंग के बाद शख्स ने किया सुसाइड