अमर उजाला
Tue, 14 January 2025
प्रयागराज में मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जा रही है।
आज पहला शाही (अमृत) स्नान था। किन्नर अखाड़े के संतों ने भी अमृत स्नान किया।
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पहुंचे हैं।
महाकुंभ को लेकर गूगल ने भी बड़ी तैयारी की है। गूगल भी कुंभ के श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर रहा है।
आपके फोन स्क्रीन पर भी गुलाब के पंखुड़ियों की बारिश होगी। इसके लिए आपको सिर्फ गूगल एप में जाकर Kumbh टाइप करना होगा।
स्क्रीन पर नीचे की ओर तीन सिंबल भी हैं जिनमें से बीच वाले सिंबल पर क्लिक करने पर फिर से पुष्पवर्षा हो रही है।
महाकुंभ का गूगल का यह सेलिब्रेशन वायरल हो गया है। हर कोई इसे ट्राई कर रहा है।
सस्ता प्लान, 84 दिन की वैधता, रोज 2GB डाटा