अमर उजाला
Wed, 26 October 2022
अमेरिकी कंपनी गूगल पर करीब 936 करोड़ रुपये (113.04 मिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने गूगल प्ले-स्टोर की पॉलिसी को लेकर यह जुर्माना लगाया है।
सीसीआई के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर भारत के यूपीआई एप को भुगतान के विकल्प के रूप में शामिल नहीं किया गया था।
आयोग ने जांच में पाया कि गूगल पे के लिए जानबूझकर “इंटेंट फ्लो प्रक्रिया” बनाई गई दूसरी ओर यूपीआई एप का इस्तेमाल “कलेक्ट फ्लोर प्रक्रिया” से ही हो सकता था।
गूगल पर एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग कर प्रतिस्पर्धा को बाधित करने का आरोप भी है।
धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड में भी कर सकते हैं निवेश, जानें तरीका