मिस्ड कॉल से ऐसे चेक करें अपना SBI अकाउंट बैलेंस यदि आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के यूजर्स हैं तो आप मिस्ड कॉल की मदद से भी अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं बता दें कि एसबीआई में आपको बैलेंस चेक करने के लिए ऑप्शन मिलते हैं आप ऑनलाइन और मिस्ड कॉल या एसएमएस की मदद से भी बैलेंस चेक कर सकते हैं मिस्ड कॉल के माध्यम से अकाउंट का बैलेंस चेक करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने बैंक के नंबर पर एक मिस्ड कॉल करना होगा आप मिस्ड कॉल सुविधा से बैलेंस के साथ-साथ अपने अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट भी देख सकते हैं बैलेंस चेक करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने बैंक के नंबर 09223766666 पर एक मिस्ड कॉल करना है थोड़ी देर में ही आपको बैंक की तरफ से एक मैसेज प्राप्त होगा। इस मैसेज में आपको आपके अकाउंट बैलेंस से संबंधित जानकारी मिल जाएगी वहीं मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए आपको 09223866666 नंबर डायल करना है। ध्यान दें कि आपका मोबाइल नंबर एसबीआई में रजिस्टर्ड होना चाहिए TECH