अमर उजाला
Tue, 18 March 2025
आधार कार्ड सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं, बच्चों के लिए भी जरूरी है।
पिछले कई सालों से 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माइनर आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
5 साल के होने पर बच्चे के आधार में बायोमेट्रिक डेटा अपडेट किया जाता है।
आइए जानते हैं आप अपने 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बाल आधार कैसे बनवा सकते हैं।
इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट में जाकर My Aadhar टैब के अंदर 'Book an Appointment’ सिलेक्ट करना होगा।
शहर और आधार केंद्र चुनने के बाद आपको Proceed to Book Appointment पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद मोबाइल नंबर और OTP प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको अपॉइंटमेंट डेट दिया जाएगा।
इसके बाद आपको आधार सेंटर पर जाकर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। उसके बाद ही आपको माइनर का आधार कार्ड मिल पाएगा।
Medusa वायरस आया वापस, सुरक्षा एजेंसियों ने किया अलर्ट