अमर उजाला
Mon, 11 August 2025
भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 47% से ज्यादा की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) के मुताबिक, इस दौरान कुल निर्यात 12.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
इस उछाल की बड़ी वजह मोबाइल फोन निर्यात में आई मजबूती रही। एक साल पहले समान अवधि में यह 8.43 अरब डॉलर रहा था।
निर्यात में सबसे बड़ा योगदान मोबाइल फोन का रहा, जिसकी निर्यात वैल्यू 55% की वृद्धि के साथ 7.6 अरब डॉलर हो गई।
नॉन-मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। पहली तिमाही में इस कैटेगरी का निर्यात 37% बढ़कर 4.8 अरब डॉलर हो गया।
यह एक साल पहले की समान तिमाही में 3.53 अरब डॉलर था।
AI से कोडिंग की नौकरियों में आएगा बड़ा बदलाव