अमर उजाला
Fri, 21 March 2025
ऑनलाइन स्कैम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। कहीं कोई ओटीपी फ्रॉड का शिकार हो रहा है तो कोई डिजिटल अरेस्ट का।
स्कैमर्स के जाल में फंसकर हर दिन लोग अपनी मेहनत के पैसे गंवा रहे हैं।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, 2024-25 के शुरुआती 10 महीनों में डिजिटल फ्रॉड की वजह से लोगों ने 4245 करोड़ रुपए गंवा दिए।
2022-2023 में डिजिटल फ्रॉड के 20 लाख मामले सामने आए थे, जो 2023-2024 में बढ़कर 28 लाख से ज्यादा हो गए।
सरकार ने बताया कि अब तक 13 लाख शिकायतों के आधार पर लगभग 4386 करोड़ रुपये बचाए गए हैं।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने भुगतान संबंधी धोखाधड़ी के लिए फ्रॉड रिपोर्टिंग सिस्टम तैयार किया है।
वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा भी कई पहल की गई हैं।
फ्री में मिल रहा JioHotstar का सब्सक्रिप्शन, जानें तरीका