Jio के रोज 2GB डाटा वाले सभी प्लान अनलिमिटेड 5G भी रिलायंस जियो ने हाल ही में JioSaavn का Pro वर्जन पेश किया है। हम आपको Jio के उन सभी प्लान के बारे में बताएंगे जिनमें आपको रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। जियो के इन सभी प्लान के साथ JioSaavn Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो के पास एक 589 रुपये का भी प्लान है जिसमें 56 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें रोज 2 जीबी डाटा के साथ रोज 100 SMS मिलते हैं। जियो के इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो के 789 रुपये वाले प्लान के साथ 84 दिन की वैधता मिलती है। इसमें रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में JioSaavn Pro का एक्सेस मिलता है। टेक