अमर उजाला
Wed, 28 December 2022
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने नए साल पर तीन शानदार रिचार्ज प्लान पेश किए हैं
इन प्लान में कंपनी प्रतिदिन 2.5 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है
इन प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 749 रुपये, 2023 रुपये और 2,999 रुपये है। इन प्लान के साथ लंबी वैलिडिटी मिलती है
749 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 90 दिनों के लिए हर रोज 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर रोज 100 SMS मिलते हैं
2023 रुपये वाले प्लान में 252 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में 2.5 जीबी डाटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है
जियो के 2,999 रुपये वाले प्लान के साथ 365 + 23 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानी 23 दिन अतिरिक्त मिलते हैं
इस प्लान के साथ भी 2.5 जीबी डाटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है
IPL से पनीर पसंदा तक, भारत में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये टॉपिक्स