अमर उजाला
Mon, 10 March 2025
जियो के पास एक 349 रुपये का 5जी प्लान है जिसमें 28 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5जी की सुविधा है।
इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है और रोज 100 SMS भी मिलते हैं।
जियो के पास दूसरा प्लान 399 रुपये का है। यह प्लान भी 349 रुपये जैसा ही है लेकिन इसमें रोज 2 जीबी डाटा की जगह रोज 2.5 जीबी डाटा मिलेगा।
इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 5जी डाटा मिलेगा। यह प्लान भी रोज 100 SMS के साथ आता है।
एयरटेल के पास भी 349 रुपये का एक 5जी प्लान है और यह भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है लेकिन इसमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिलती है। इसमें भी अनलिमिटेड डाटा और रोज 100 SMS मिलते हैं।
एयरटेल का दूसरा अनलिमिटेड 5जी वाला प्लान 379 रुपये का है। इसमें एक महीने की वैधता मिलती है और साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और 5जी डाटा मिलता है।
Recharge: 200 रुपये से कम में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा