अमर उजाला
Wed, 8 January 2025
नए साल के मौके पर अमेरिका के लास वेगास में ट्रंप होटल के बाहर साइबरट्रक में हुए धमाके को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
खुलासे के मुताबिक अमेरिकी सेना के जवान ने चैटजीपीटी समेत जनरेटिव एआई का इस्तेमाल किया था।
जांच अधिकारियों ने ये भी बताया कि आरोपी सैनिक की मंशा किसी को मारने की नहीं थी।
लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के शेरिफ केविन मैकमैहिल ने जनरेटिव एआई के उपयोग की मदद से धमाका करने को 'गेम-चेंजर' बताया।
मैकमैहिल ने कहा कि 'यह अमेरिका की पहली घटना है, जहां चैटजीपीटी का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति ने विशेष उपकरण बनाया और उसकी मदद से धमाका किया।
चैटजीपीटी एआई बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने कहा कि वह अपने उपकरणों के जिम्मेदारी से इस्तेमाल को लेकर प्रतिबद्ध है।
लिवेल्सबर्गर ने चैटजीपीटी से इस बात की जानकारी ली कि कैसे वह साइबरट्रक में विस्फोटक रखे और कितनी तेजी से गोली चलाने की जरूरत है कि कार में आग लग जाए और धमाका हो जाए।
40 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रहा यह यूट्यूबर, आप ना करें ये गलती