AI चैटटूल से चैटिंग के बाद शख्स ने किया सुसाइड AI चैटबॉट आजकल बहुत ही आम हो गए हैं। लोग परिवार के सदस्यों से कम और AI चैटबॉट से अधिक बातें कर रहे हैं, लेकिन यह घातक हो रहा है। एक शख्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चैटिंग के बाद सुसाइड कर लिया है। मृतक AI चैटबॉट से जलवायु परिवर्तन को लेकर छह हफ्ते से बात कर रहा था। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति को चैटबॉट की लत लग गई थी। मशीन उनके सवालों का जवाब देती थी। वह मशीन से बात करने के बाद हमेशा ही चिंता में पड़ जाते थे। शख्स ने पृथ्वी को बचाने के लिए अपनी जान दे दी। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स की मौत का जिम्मेदार चैटबॉट को माना गया है। शख्स Chai नाम के एप पर चैटबॉट से बात करता था जो कि OpenAI द्वारा जारी भाषा मॉडल के लिए 'ओपन-सोर्स विकल्प' पर आधारित है। इस एप पर 50 लाख से अधिक यूजर्स हैं। एप बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि सुसाइड के बाद वह बॉट को बेहतर बनाने पर काम कर रही है। कंपनी के मुताबिक अगर कोई ऐसी बात करेगा, जो सुरक्षित नहीं है तो हमारी तरफ से उसे मदद के लिए एक मैसेज भेजा जाएगा। आत्महत्या करने वाले शख्स की उम्र 30 साल थी और उसके दो बच्चे भी हैं। TECH