अमर उजाला
Fri, 15 November 2024
डिजिटल दुनिया में आपके साथ किसी भी वक्त ऑनलाइन स्कैम हो सकता है।
उडुपी (कर्नाटक) में एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
इस व्यक्ति ने गूगल सर्च के माध्यम से कैब बुक करने की कोशिश की, जिसके दौरान उसने कुल ₹4.1 लाख की राशि गवां दी।
पीड़ित ने बताया कि उसने गूगल पर एक कार रेंटल वेबसाइट खोजी और उस पर बुकिंग के लिए आवश्यक डिटेल्स भरीं।
इस वेबसाइट के पेमेंट पेज पर उसने अपनी कार्ड की जानकारी दी। इसके बाद एक व्यक्ति ने उसे ₹150 का भुगतान करने के लिए संपर्क किया।
पीड़ित ने जैसे ही इस भुगतान को पूरा किया, उसके बैंक खाते से भारी राशि कटने लगी, और इस तरह वह एक बड़े स्कैम का शिकार हो गया।
इस तरह के धोखाधड़ी मामलों से बचने के लिए हमेशा भरोसेमंद और आधिकारिक वेबसाइटों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
WhatsApp Wedding Scam, एक गलती और सब खत्म