अमर उजाला
Fri, 17 January 2025
यदि आपके पास भी ऐसा कोई लैपटॉप या कंप्यूटर है जिसमें Windows 10 है तो आपके लिए बड़ी खबर है। Microsoft ने Windows 10 के लिए सपोर्ट खत्म करने का फैसला किया है।
इसका मतलब है कि कंपनी अब Windows 10 यूजर्स के लिए मुफ्त सुरक्षा अपडेट जारी नहीं करेगी जिसके बाद यूजर्स को नए सुरक्षा खतरों, डेटा लीक और मैलवेयर हमलों का सामना करना पड़ सकता है।
Windows 10 के लिए सपोर्ट समाप्त होने से पर्सनल और बिजनेस दोनों तरह के यूजर्स को परेशानी होगी।
माइक्रोसॉफ्ट की इस घोषणा के बाद आपको अपने सिस्टम को तुरंत Windows 11 या किसी वैकल्पिक ऑपरेटिंग सिस्टम पर स्विच करना चाहिए।
वर्तमान में जर्मनी में लगभग 65% कंप्यूटर (लगभग 32 मिलियन) Windows 10 का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि केवल 33% डिवाइस (लगभग 16.5 मिलियन) Windows 11 पर हैं।
माइक्रोसॉफ्ट के इस फैसले से करीब 3.2 करोड़ से भी अधिक यूजर्स प्रभावित होंगे।
ट्रेडर ही हो गया ट्रेडिंग स्कैम का शिकार, खाते से निकले 71 लाख