AI का गलत इस्तेमाल पड़ेगा महंगा, हो सकती है जेल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के फायदे तो हैं लेकिन इसके नुकसान भी बहुत हैं। भारत समेत दुनिया के कई देशों में AI का गलत इस्तेमाल खूब हो रहा है। AI का गलत इस्तेमाल आपको सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है। AI के गलत इस्तेमाल पर IT Act, IPC की धाराओं के तहत कार्रवाई हो सकती है। IT Act की धारा 67 के तहत AI की मदद से किसी को बदनाम करने पर 3 साल की सजा का प्रावधान है। यदि कोई किसी को बदनाम करता है या अश्लील वीडियो शेयर करता है तो सजा के साथ जुर्माना भी है। TECH