स्मार्टफोन चार्जिंग को लेकर भ्रम और सच्चाई

अमर उजाला

Tue, 18 March 2025

Image Credit : AdobeStock

भ्रम- 100% चार्ज करना चाहिए फोन

फोन को हमेशा 100% चार्ज करने की जरूरत नहीं होती। बैटरी को लंबे समय तक 20% से 80% के बीच चार्ज रखना सबसे सही है।

Image Credit : अमर उजाला

भ्रम- चार्जर हमेशा फोन के साथ लगा रहना चाहिए।

फोन को ज्यादा देर तक चार्ज पर छोड़ना बैटरी को गर्म कर सकता है, खासकर जब फोन में ऑप्टिमाइज्ड चार्जिंग फीचर न हो। 
 

Image Credit : अमर उजाला

भ्रम- चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल

चार्जिंग के दौरान फोन का हल्का उपयोग (जैसे मैसेज पढ़ना) ठीक है, लेकिन गेम खेलना या वीडियो कॉल करना बैटरी और चार्जर पर ज्यादा लोड डाल सकता है।

Image Credit : अमर उजाला

भ्रम- सिर्फ ब्रांडेड चार्जर की जरूरत

ब्रांडेड चार्जर का उपयोग बैटरी की सुरक्षा के लिए बेहतर है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि वही चार्जर इस्तेमाल करें जो फोन के साथ आया था। 
 

Image Credit : Apple

भ्रम- फास्ट चार्जिंग से बैटरी खराब होती है।

फास्ट चार्जिंग से बैटरी पर थोड़ी गर्मी जरूर पड़ती है, लेकिन यह बैटरी को नुकसान नहीं पहुंचाती। 

Image Credit : FREEPIK

भ्रम- बैटरी को पूरी तरह से खत्म करना चाहिए।

पुरानी बैटरियों के लिए यह सही था, लेकिन आज की लिथियम-आयन बैटरियों के लिए यह सही नहीं है। बैटरी को 0% तक खत्म करना नुकसानदायक हो सकता है।

Image Credit : FREEPIK

BSNL के हाथ से रेत की तरह फिसले लाखों ग्राहक!

अमर उजाला
Read Now