अमर उजाला
Sun, 18 January 2026
अब आप अपनी प्रोफाइल की कवर फोटो पर पूरी प्राइवेसी लगा सकेंगे। आप तय कर पाएंगे कि इसे कौन देखेगा और किससे छिपाना है। ये फीचर फिलहाल iOS बीटा वर्जन 26.1.10.73 पर टेस्ट किया जा रहा है।
अब आपको सही स्टिकर ढूंढने के लिए मेहनत नहीं करनी होगी। जैसे ही आप कोई मैसेज टाइप करेंगे, व्हाट्सएप आपके शब्दों के हिसाब से सबसे सटीक स्टिकर सजेस्ट करेगा। इससे चैटिंग की स्पीड और मजा दोनों बढ़ जाएगा।
किसी को लिंक भेजने पर अब उसका प्रिव्यू और भी शानदार दिखेगा। लिंक के साथ ही उसका टाइटल, इमेज और छोटा डिस्क्रिप्शन दिखाई देगा, जिससे सामने वाले को बिना लिंक खोले ही उसकी जानकारी मिल जाएगी।
स्टेटस अपलोड करते समय अब आपको और भी अधिक कंट्रोल्स मिलेंगे। आप अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को पहले से ज्यादा आसानी से मैनेज कर पाएंगे और देख सकेंगे कि आपका स्टेटस किन लोगों तक पहुंच रहा है।
ये फीचर्स अभी एंड्रॉयड बीटा 2.26.2.9 और लेटेस्ट iOS वर्जन पर उपलब्ध हैं। कंपनी धीरे-धीरे इन्हें ग्लोबल स्तर पर सभी सामान्य यूजर्स के लिए रोल-आउट करने की योजना बना रही है।
व्हाट्सएप का 2026 का विजन पूरी तरह से यूजर-सेंट्रिक है। इन अपडेट्स का मुख्य उद्देश्य चैटिंग को अधिक सुरक्षित, पर्सनलाइज्ड और इंटरैक्टिव बनाना है ताकि यूजर्स का भरोसा ऐप पर और मजबूत हो सके।
एआई को क्यों पड़ती है आपके डेटा की जरूरत?