RBI का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इस नंबर से आएंगे बैंकिंग कॉल

अमर उजाला

Mon, 20 January 2025

Image Credit : अमर उजाला

भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के सभी लोगों को एक बड़ी राहत दी है।

Image Credit : ANI

आमतौर पर लोग बैंकिंग कॉल से परेशान रहते हैं लेकिन अब आरबीआई ने इस समस्या को ही खत्म कर दिया है। 

Image Credit : Adobe Stock

आरबीआई ने सभी बैंकों को ग्राहकों को लेन-देन संबंधी कॉल करने के लिए सिर्फ 1600 से शुरू होने वाली फोन नंबरिंग शृंखला का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं।

Image Credit : अमर उजाला

प्रचार उद्देश्यों में बैंक व विनियमित संस्थाएं वॉयस कॉल व एसएमएस के लिए सिर्फ 140 से शुरू होने वाली नंबरिंग शृंखला का ही इस्तेमाल करेंगी। 

Image Credit : Adobe Stock

यानी अब मार्केटिंग और बैंकिंग वाली कॉल 1600 और 140 नंबर से ही आएंगी। वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के मकसद से यह कदम उठाया गया।

Image Credit : अमर उजाला

रिजर्व बैंक ने परिपत्र में कहा कि अपराधी ग्राहक के मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। वॉयस कॉल व एसएमएस के जरिये भी धोखाधड़ी की घटनाएं हुई हैं। 

Image Credit : ANI

मोबाइल फोन पर आने वाली फर्जी कॉल व साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए दूरसंचार विभाग ने संचार साथी एप लॉन्च किया है। 

Image Credit : अमर उजाला

इसके जरिये साइबर धोखाधड़ी की सीधे रिपोर्ट कर सकेंगे। मोबाइल फोन खो जाने पर इसे इस एप की मदद से खोजा जा सकेगा। 

Image Credit : अमर उजाला

2023 में संचार साथी पोर्टल लॉन्च किया था, जो प्रभावी साबित हुआ है। नया एप धोखाधड़ी से बचाने के प्रयासों को दोगुना कर देगा।
 

Image Credit : अमर उजाला

बदल गया सिम कार्ड लेने का नियम, लेने से पहले जरूर जानें

FREEPIK
Read Now