एपल वॉच सीरीज 10 और अल्ट्रा में कैसे काम करता है Sleep Apnea एपल ने बीते दिनों अपने मेगा इवेंट नई वाॉच सीरीज को लॉन्च किया था। एपल ने दोनों नई वॉच सीरीज में काफी कमाल के फीचर्स दिए थे। एपल ने इवेंट के दौरान वॉच सीरीज 10 और अल्ट्रा में Sleep Apnea की सुविधा भी दी थी। ऐसे में जानिए यह फीचर कैसे काम करता है। नींद में जब इंसान सांस लेना बंद कर देता है तो उस स्थिति को Sleep Apnea कहते हैं। दुनिया के एक अरब लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। एपल ने अपनी दोनों नई वॉच में Sleep Apnea की पहचान करने वाला फीचर दिया है। यह फीचर सामान्य नींद से अलग वाले पैटर्न की पहचान करता है। अगर नींद में सांस लगातार रुक रही है तो लंबे समय में यह Sleep Apnea बन सकता है। एपल का नया फीचर व्यक्ति में इस समस्या की पहचान करके उसे ट्रैक भी कर सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को फायदा हो सकता है। एपल ने Sleep Apnea नोटिफिकेशन फीचर को एडवांस लर्निंग मशीन तकनीक की मदद से तैयार किया है। एपल वॉच में Sleep Apnea फीचर दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। इसमें अमेरिका, यूरोप और जापान भी शामिल है। Tech