अमर उजाला
Sat, 16 November 2024
स्कैमर्स से सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देश परेशान हैं।
स्कैमर्स से बचने के लिए तमाम टेलीकॉम कंपनियां एआई का इस्तेमाल कर रही हैं।
इसी कड़ी में ब्रिटेन की एक कंपनी ने एआई दादी को तैयार किया है जो कि स्कैमर्स से निपटने का काम करेंगी।
ब्रिटेन की टेलीकॉम कंपनी O2 ने AI दादी Daisy को बनाया है, जो स्कैमर्स के समय को बर्बाद कर उन्हें वास्तविक लोगों को ठगने से रोकती हैं।
Daisy, O2 के "Swerve the Scammers" अभियान का हिस्सा है, जो बढ़ते स्कैम कॉल्स के खिलाफ एक प्रयास है।
यह AI दादी इतनी स्मार्ट है कि यह रीयल-टाइम में इंसानों की तरह बातचीत कर सकती हैं।
Daisy को YouTube के प्रसिद्ध स्कैमबेटर जिम ब्राउनिंग की मदद से प्रशिक्षित किया गया है।
एआई दादी को लेकर दावा है कि स्कैमर्स को शायद ही महसूस होगा कि वह इंसान से बात नहीं कर रहा है।
7 में से 10 ब्रिटेनवासी स्कैमर्स से बदला लेना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते। Daisy उनके लिए यह काम करती है।
गूगल के जरिए कैब बुक किया, खाते से निकले 4 लाख