अमर उजाला
Wed, 15 October 2025
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड चैटबॉट आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। डेटा एनालिटिक्स तक, हर जगह AI काम कर रहा है। ChatGPT इसका सबसे लोकप्रिय उदाहरण है। लेकिन इसके नाम में ही इसकी असली ताकत छिपी है।
GPT का अर्थ है Generative Pre-trained Transformer. यह तीन शब्द इस तकनीक की असली ताकत बताते हैं। यानी कुछ नया जनरेट करना, पहले से ट्रेन होना और ट्रांसफॉर्मर आर्किटेक्चर पर काम करना।
GPT का “Generative” भाग इसे खास बनाता है। यह न सिर्फ पहचानता है, बल्कि नया कंटेंट भी बना सकता है, जैसे निबंध, कोड, कहानी या कविता, वो भी इंसान जैसी शैली में।
GPT को लाखों किताबें, लेख और वेबसाइटों से पहले से ट्रेन किया जाता है। इससे यह भाषा, व्याकरण और तथ्य की गहरी समझ रखता है और बिना दोबारा ट्रेनिंग के सैकड़ों काम कर सकता है।
ट्रांसफॉर्मर आर्किटेक्चर GPT की सबसे अहम नींव है। यह अटेंशन मैकनिज्म के जरिए पूरे वाक्य या पैराग्राफ को एक साथ समझता है, जिससे जवाब ज्यादा सटीक और संदर्भपूर्ण बनता है।
GPT अब भाषा तक सीमित नहीं है। इसके नए वर्जन टेक्स्ट के साथ तस्वीरें, आवाज और वीडियो भी समझ सकते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक में इसका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।
एक साथ कैसे बंद हो जाता है पूरे शहर का इंटरनेट? ये टेक्नोलॉजी करती है काम