अमर उजाला
Fri, 15 November 2024
सुपरफास्ट इंटरनेट और डिजिटल दुनिया में हर रोज स्कैम हो रहे हैं।
नया स्कैम व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड को भेजने को लेकर चल रहा है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 'Wedding invitation' स्कैम को लेकर लोगों को अलर्ट किया है।
इसमें साइबर अपराधी निमंत्रण को व्हाट्सएप पर एपीके फाइल्स के रूप में भेजते हैं।
डाउनलोड होने पर फाइल फोन को मेलवेयर से प्रभावित कर देती है और हैकर को डिवाइस का कंट्रोल मिल जाता है।
दरअसल इस स्कैम में हैकर्स लोगों को वेडिंग इन्विटेशन के नाम से वायरस वाले एपीके फाइल भेजते हैं।
लोगों को लगता है कि किसी ने शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा है, लेकिन वास्तव में वह एक रिमोट कंट्रोल वाला एप होता है।
यह एप फोन में इंस्टॉल होने के बाद यूजर्स की सभी गतिविधि पर नजर रखता है और हैकर्स को सारी जानकारी देता है।
कैसे पता चलेगा कि स्मार्टफोन में मैलवेयर है या नहीं, 8 प्वाइंट में जानें