कौन हैं यूट्यूब के नए CEO नील मोहन? जानें पांच दिलचस्प बातें

अमर उजाला

Fri, 17 February 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक नील मोहन को YouTube का नया सीईओ बनाया गया है
 

Image Credit : सोशल मीडिया

मोहन, सुसान वोजिकी की जगह लेंगे। नील मोहन अभी यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं। लंबे वक्त से वह सुसान वोजिकी के सहयोगी रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
नील मोहन ने साल 1996 में अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। वह 2008 में गूगल से जुड़े थे
Image Credit : सोशल मीडिया

नील मोहन ने अपने करियर की शुरुआत ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट से की थी। उस समय उनकी सालाना आय 60,000 डॉलर थी

Image Credit : सोशल मीडिया

मोहन को 2015 में यूट्यूब में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने शॉर्ट्स, म्यूजिक और सब्सक्रिप्शन पर फोकस किया

Image Credit : सोशल मीडिया

नील मोहन को ट्विटर की तरफ से भी नौकरी का ऑफर मिला था, जिसके बाद गूगल ने उन्हें रोकने के लिए 544 करोड़ रुपये का बोनस दिया था 

Image Credit : सोशल मीडिया

यूट्यूब के अलावा नील मोहन कपड़ों और फैशन कंपनी स्टिच फिक्स के बोर्ड निदेशक के रूप में भी काम करते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

गूगल-यूट्यूब समेत इन कंपनियों में हैं भारतीय मूल के CEO

Social Media
Read Now