टॉयलेट में यूज करते हैं फोन तो आज ही बंद कर दें

अमर उजाला

Fri, 6 December 2024

Image Credit : अमर उजाला

हम हर जगह और हर समय अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं, यहां तक कि टॉयलेट में भी, लेकिन क्या यह आदत स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
 

Image Credit : अमर उजाला

टॉयलेट में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के कई नुकसान हैं जिसमें आपकी सेहत को बर्बाद करने वाले भी हैं।

Image Credit : अमर उजाला

टॉयलेट एक बहुत ही गंदा स्थान होता है, जहां कई हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस होते हैं जो आपके फोन पर पहुंचने के बाद आपको बीमार बनाते हैं।
 

Image Credit : अमर उजाला

हाथों की साफ-सफाई का ध्यान न रखने से पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं, जैसे कि दस्त, उल्टी या अन्य संक्रमण।
 

Image Credit : Freepik.com

टॉयलेट में फोन ले जाने से लोग अधिक देर तक बैठते हैं, जो पेल्विक मसल्स और आंतों पर दबाव पड़ता है। इससे बवासीर और एनल फिशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
 

Image Credit : Freepik.com

लंबे समय तक टॉयलेट पर बैठने से निचले हिस्से में रक्त प्रवाह रुक सकता है, जिससे नसों में सूजन हो सकती है।
 

Image Credit : अमर उजाला

टॉयलेट का समय एक छोटा सा ब्रेक हो सकता है, जहां आप अपने दिमाग को आराम दे सकते हैं। स्मार्टफोन का उपयोग करके, आप यह अवसर खो देते हैं।

Image Credit : अमर उजाला

टॉयलेट में फोन गिरने की संभावना रहती है, जिससे वह गंदा या खराब हो सकता है।
 

Image Credit : अमर उजाला

Jio-Airtel: पहले प्लान महंगे किए, अब रो रहे हैं बैठकर

Istock
Read Now