40 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रहा यह यूट्यूबर, आप ना करें ये गलती

अमर उजाला

Mon, 6 January 2025

Image Credit : INSTAGRAM

यूट्यूबर अंकुश बहुगुणा ने सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में बताया है कि उन्हें हाल ही में डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया था और वे 40 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रहे थे। 

Image Credit : INSTAGRAM

बहुगुणा ने डिजिटल अरेस्ट किए जाने पर कहा कि उन्होंने अपना पैसा और मानसिक स्वास्थ्य दोनों खो दिए हैं। 

Image Credit : INSTAGRAM

यूट्यूबर ने ये भी कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि उनके साथ ऐसा हुआ। बहुगुणा ने बताया कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आई थी। 

Image Credit : amar ujala

उन्होंने भी बिना कुछ सोचे-समझे कॉल उठा ली। यह एक ऑटोमेटिड कॉल थी, जिसमें बताया गया कि उनका एक कूरियर कैंसिल हो गया है। 

Image Credit : अमर उजाला

इसके बाद उन्हें एक दूसरी कॉल से जोड़ा गया। कॉलर ने उन्हें बताया कि कस्टम विभाग ने कूरियर जब्त कर लिया है क्योंकि उसमें कुछ अवैध चीज पाई गई है। 

Image Credit : FREEPIK

अंकुश ने बताया कि वह इन सब चीजों से इतना घबरा गए कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया। 

Image Credit : amar ujala

इसके बाद ठगों ने उनके आधार कार्ड आदि की जानकारी मांगी और उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 

Image Credit : Amar Ujala

आपके लिए यही जरूरी है कि आप किसी भी कीमत पर ऐसे फोन कॉल का जवाब ना दें जिसमें डराने की बात हो, नंबर बंद करने की बात हो..

Image Credit : अमर उजाला

यदि आपने पहली गलती कर दी तो आगे वीडियो कॉल रिसीव ना करें और पैसे भेजने की गलती ना करें।

Image Credit : अमर उजाला

इस रिचार्ज प्लान में मिल रही दो महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

अमर उजाला
Read Now