आईफोन यूजर्स पर नए स्पाईवेयर अटैक का खतरा, एपल ने चेताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय आईफोन एक बार फिर साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गया है। एपल ने अपने यूजर्स के लिए एक नया अलर्ट जारी किया है। एपल ने भारत समेत 98 देशों के यूजर्स को चेताते हुए कहा है कि आईफोन पर नया स्पाईवेयर अटैक हो सकता है। एपल के मुताबिक, आईफोन यूजर्स पर एक बार फिर पेगासस जैसा स्पाईवेयर अटैक होने की संभावना है,. ऐसे में यूजर्स को सावधान होने की जरूरत है। एपल ने बताया है कि इस अटैक का मकसद लोगों के बारे में जानना है कि लोग कौन है और क्या करते हैं। टेक कंपनी ने अपनी चेतावनी में कहा है कि यह स्पाईवेयर काफी गंभीर परिणाम दे सकता है, ऐसे में इस हमले की आशंका को गंभीरता से लें और नजरअंदाज न करें। एपल ने बताया है कि नए स्पाईवेयर अटैक से बचने के लिए आईफोन के लॉकडाउन मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। मगर लॉकडाउन मोड एक्टिव होने के बाद आईफोन में कुछ फीचर्स काम नहीं करते हैं। Tech