साइबर अपराध का नया तरीका डिजिटल अरेस्ट, ऐसे बचें साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए लगातार नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। इन दिनों डिजिटल अरेस्ट के कई मामले सामने आ रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट के जरिए साइबर अपराधी लोगों के बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। आगे जानिए क्या है इसकी जानकारी और इससे कैसे बचें। डिजिटल अरेस्ट करने के लिए साइबर अपराधी किसी विदेशी फोन नंबर का सहारा लेते हैं। कई बार फोन नंबर देश का भी हो सकता है। फोन कॉल के जरिए लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश करते हैं और सामने वाले को कहते हैं कि पुलिस ने किसी बड़े अपराध में आपके करीबी को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर अपराधी लोगों को अपनी बातों में उलझाते हैं और कहते हैं कि करीबी को छोड़ने के लिए इतने पैसे देने होंगे। डिजिटल अरेस्ट में साइबर अपराधी लोगों के डर का फायदा उठाते हैं, क्योंकि ऐसे मामलों में ज्यादातर लोग किसी तरह की खोजबीन नहीं करते हैं। साइबर अपराध के नए तरीके डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल पर पैसों की मांग की जाए तो सतर्क हो जाए। अगर आप साइबर अपराध के शिकार हो जाते हैं तो बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या फिर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर शिकायत कर सकते हैं। Tech