अमर उजाला
Mon, 16 June 2025
आज के समय में फ्रिज हर घर की जरूरत बन गया है। फ्रिज में कई दिनों तक खाना और सब्जियां फ्रेश रहती हैं।
गर्मियों में तो फ्रिज का काम और भी बढ़ जाता है। लोग बाहर से आने के बाद फ्रिज का ठंडा-ठंडा पानी पीते हैं।
अगर आप अपने घर के लिए नया फ्रिज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
फ्रिज खरीदने कि प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको डायरेक्ट कूल और फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में अंतर मालूम होना चाहिए।
कई बार आपने देखा होगा कि फ्रिज के अंदर बर्फ जम जाती है और उसे बार-बार बंद कर साफ करना पड़ता है।
ऐसे फ्रिज डायरेक्ट कूल फ्रिज होते हैं जो कॉयल कूलिंग टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं।
इस परेशानी से बचने के लिए आपको फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज खरीदना चाहिए जिनके अंदर बर्फ जमने की समस्या नहीं आती।
ये फ्रिज फैन से कूल करने की टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं और थोड़े महंगे भी होते हैं।
Youtube पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 ट्रिक्स